आईए किसान दिवस के बारे में और जानते हैं।
चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने किसानों की हक की लड़ाई लडी थी। उन्होंने किसानों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई योजनाएं लाई थी जिससे किसान लाभान्वित होकर अच्छी जीवनशैली जी सके। चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता थे और किसानों के उत्थान के लिए उनके कई योगदान है।
वे कहते थे भारत किसानों की भूमि है तथा किसान इस देश की ताकत है क्योंकि किस से ही अनाज मिलता है किसान ही खेत में जाकर काम करते हैं। सर्दी हो या गर्मी किसान ही काम करते हैं और कोई नहीं कर सकता इसलिए ये देश किसानों का है और किसान इस देश की ताकत है।
यह दिन कैसे मनाया जाता है
किसानों के सेमिनार विभिन्न कृषि विज्ञान स्थलों और कृषि ज्ञान स्थलों पर आयोजित किए जाते हैं।
-संभागीय, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किसान संगोष्ठियों का आयोजन किया जाता है।
-ऐसे आयोजनों में कृषि अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक किसानों को नवीनतम जानकारी से अवगत कराते हैं।
सरकार किसानों के हित के लिए नई नीतियों की घोषणा करती है।
Comments
Post a Comment